अनूपपुर। जिले के बिजुरी नगर पालिका क्षेत्र में किराना दुकान में भीषण आग लगने के बाद क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया, जिसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दरअसल किराने की दुकान में आग लगने से लाखों रूपयों का नुकसान होने की बात कही जा रही है जिसपर लगभग 4 घंटे बाद भी काबू नहीं पाया जा सका।
बता दें कि अनूपपुर के बिजुरी में बाजार स्थित जिनवाणी जनरल स्टोर में आग लगी है जिसे बुझाने के लिए कई फायर बिग्रेड पहुंची। वहीं मौके पर कोतमा विधायक सुनील सराफ सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। हालांकि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
जानकारी दी गई कि सुबह लगभग 6 बजे आग लगने की सूचना मिली थी, लेकिन जब मौके पर पहुंचकर देखा गया तो दो फायरा बिग्रेड खड़े थे जिनमें कमी होने के कारण आग बुझाने का प्रयास जल्द शुरू नहीं हो सका। वहीं लोगों ने एसईसीएल जुहिला क्षेत्र की टीम का कोई सहयोग प्राप्त नहीं होने पर भत्सना की, हालांकि जिले भर से फायर बिग्रेड आने तथा जिला प्रशासन एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से काबू पाया गया।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More