New Delhi

इस योजना से किसान हो सकते हैं आर्थिक तौर पर समृद्ध

न्यूज़ डेस्क – आर्थिक तौर पर कमजोर किसानों के लिए यह वीडियो काफी जानकारीपूर्ण साबित होनी वाली है। इसी वीडियो के जरिए हम आपको भारत सरकार की उन योजना से रूबरू कराएंगे जिनका फायदा उठाकर किसान, आर्थिक तौर पर समृद्ध हो सकते हैं। किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रूपए देने वाली किसान सम्मान निधि योजना में केन्द्र सरकार ने दो और अतरिक्त योजनाओं को जोड़ा है जिसका सीधा फायदा किसान उठा सकते हैं।

किसान सम्मान निधि योजना (Kisan Samman Nidhi Yojana), किसान क्रेडिट कार्ड योजना (Kisan Credit Card Yojana) और किसान मानधन योजना (Kisan Mandhan Yojana), इन तीनों को एक साथ कर दिया गया है। जैसा की आपको पता होगा कि किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत किसानों को नियम शर्तो के तहत 4 फीसद की दर से लोन उपलब्ध कराया जा रहा था, तो वहीं अब मानधन योजना के तहत भी किसानों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। तो यदि आप किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने जा रहे हैं, तो उसके साथ इन दोनों ही योजनाओं का लाभ लेना भी ना भूलें।

तो आइए जानते हैं किसान मानधन योजना का लाभ कैसे उठाएं ?

18 से 40 साल के उम्र का कोई भी किसान, मानधन योजना का लाभ उठा सकते है। इसके लिए उसे इस योजना के तहत प्रत्येक माह 55 रूपए से लेकर 200 रूपए तक राशि जमा करनी होगी और 60 वर्ष की उम्र होने पर किसानों को 3 हजार रूपए प्रति माह दिए जाएंगे जो कि उनकी वृद्धावस्था में काफी मददगार सबित होगी। लेकिन ध्यान रखें कि इस योजना का लाभ केवल 2 हेक्टेयर तक की कृषि योग्य भूमि होने पर ही लिया जा सकता है। हालांकि योजना का लाभ उठाने के लिए नजदीकी किसान काॅल सेंटर पर संपर्क किया जा सकता है।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026