World

Top Leaders Car : दुनिया के टॉप लीडर्स की हाई प्रोटेक्शन कार ! फीचर्स जानकर रह जाएंगे दंग

World Top Leaders Car : दुनिया के विकसित देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को हमेशा जान का खतरा बना रहता है, ऐसे में बात आती है उनको हाई स्टैंर्ड स्क्यिोरिटी देने की. दुनिया के सबसे ताकतवर नेता सबसे सुरक्षित कार से चलते हैं. ये बुलेटप्रूफ कार ऐसी होती है जिनपर बॉम्ब ब्लास्ट से लेकर खतरनाक गैस अटैक जैसे हमले भी नाकाम हो जाते हैं.

दुनिया के बड़े नेताओं में शुमार अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन, द बीस्ट (Joe Biden The Beast Car) कार से चलते हैं. जो कार दुनिया की सबसे सुरक्षित कार मानी जाती है. कार को कांच और पॉलीकार्बोनेट की पांच लेयर के साथ तैयार किया गया है जिसकी बॉडी पांच इंच की है और इसके दरवाजे का वजन बोइंग 757 प्लेन के केबिन डोर जितना होता है.

The Beast Car | Joe Biden

रशियन प्रसिडेंट व्लादमीर पुतिन दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं में से एक है और उनके काफिले में शामिल है ऑरुस सिनाट. ये कार केमिकल गैस अटैक से लेकर बॉम्ब ब्लास्ट और स्नाइपर यानी धुआंधार गोलीबारी को भी झेल सकती है. व्लादिमिर पुतिन की कार कम्यूनिकेशन सिस्टम और सीसीटीवी कैमरों से लैस है, जो इसे एक कमांड सेंटर का रूप देती है. (Aurus Senat Car)

Aurus Senat Car | Valadimir Putin

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले में शामिल की गई है दुनिया की सबसे सुरक्षित कार मर्सिडीज-मेबैक S650 गार्ड. ये कार 15 मीटर दूर हुए 15kg TNT विस्फोट, किसी मिलिट्री अटैक और गैस अटैक को आसानी से सह सकती है. ये कार VR10 प्रोटेक्शन लेवल के साथ आती है, जो दुनिया का सबसे ऊंचा प्रोटेक्शन लेवल है. (Mercedes Maybach S 650 Guard)

Mercedes Maybach S 650 Guard | Narendra Modi

चीन राष्ट्रपति शी जिनपिंग के काफिले में शामिल है हांग्की N501. ये कार ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन और चार दरवाजों वाली सेडान कार है. कार में बड़े फ्रंट ग्रिल मौजूद हैं. जिनपिंग जब 2019 में भारत दौरे पर आए थे, तब इस कार को देखा गया था. हांग्की N501 कार एक बार में 800km दौड़ सकती है. (Hongqi 501 Car)

Hongqi 501 Car | Xi jinping

ब्रिटेन की महारानी की क्वीन एलिजाबेथ को सुरक्षा देती है बेंटले स्टेट लिमोजिन. इस कार के केवल दो ही मॉडल बने थे और दोनों ही मॉडल महारानी के काफिले में शामिल हैं. इस कार के दरवाजे इतने बड़े हैं कि महारानी आराम से खड़ी हो सकती हैं, और आम जनता उन्हें कहीं से भी देख सकती है. रिपोट्स की माने तो क्वीन एलिजाबेथ ने खुद इस कार को डिजाइन करवाया था. (Bentley State Limousine)

Bentley State Limousine | Queen Elizabeth

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026