Categories: अजब गजब

Indian Lady Gangsters : दबंगई की दुनिया में इन महिलाओं का रहा है बोलबाला !

Indian Lady Gangsters : अभीतक तो आपने फिल्मों में पुरूषों को ही डॉन या गैंगस्टरके रूप में देखा होगा. लेकिन दबंगई, बदमाशी में सिर्फ पुरूष ही आगे नहीं होते, बल्कि महिलाएं भी किसी से कम नहीं है. भारत के इतिहास में ऐसी कई महिलाओं के नाम दर्ज हैं जिनके नाम से आम जनता तो ठीक, पुलिस भी थरथर कांपती थी.

गैंगस्टर छोटा शकील की गर्लफ़्रेंड रुबीना सिराज सय्यैद को लोग हीरोइन के नाम से जानते थे. अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का सबसे गैंगस्टर छोटा शकील का हाथ मुंबई समेत देश के अलग-अलग शहरों में आतंकवादी गति​विधयां कराने में रहा है. छोटा शकील के ग्रुप में शामिल होने के बाद रुबीना, हथियारों की तस्करी और की आपूर्ति को देखतीं थीं.

मुंबई की रहने वाली शशिकला रमेश पाटणकर मुंबई की सबसे बड़ी ड्रग पेडलर थी. दूध बेचने के व्यापार से हुई शुरूआत के बाद ये महिला ड्रग्स के धंधे में उतर गई. रिपोट्स की माने तो शशिकला ने इस धंधे से करीब 100 करोड़ की संपत्ति जमा कर ली थी जिसे 2015 में गिरफ़्तार कर लिया गया.

गुजरात के काठियावाड़ की माफ़िया क्वीन के नाम से मशहूर संतोबेन सरमनभाई जडेजा गुजरात की सबसे बड़ी लेडी डॉन मानी जाती है. संतोबेन की गैंग के सदस्यों के खिलाफ 500 से ज्यादा हत्याओं के मामले दर्ज है. बताया जाता है कि पति की हत्या के बाद से ही संतोबेन ने अपराध की दुनिया में कदम रखा था. खास बात ये भी है कि 1990 से 1995 तक संतोबेन सरमनभाई जडेजा, विधायक भी रहीं हैं.

मुंबई की रहने वाली जेनाबाई दारूवाली ने राशन की कालाबाज़ारी के बाद शराब के कारोबार में अपना कदम रखा. मुंबई के नागपाड़ा में जेनाबाई के घर पर बड़े बड़े लोगों का आना जाना लगा रहता था. जेनाबाई का कोई गैंग तो नहीं था लेकिन उसके संबंध इतने मजबूत थे कि बड़े-बड़े गैंगस्टर्स भी उनकी कही बात को टालते नहीं थी.

समीरा जुमानी गैंगस्टर अबु सलेम की पत्नी है. वहीं अबु सलेम जिसका 1993 के मुंबई बम धमाकों में हाथ था और फिल्हाल वो मुंबई की आर्थर रोड जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। अबु सलेम की पत्नी समीरा जुमानी का भी कई बम बलास्ट, फ़्रॉड, वसूली जैसे संगीन अपराधों में नाम शामिल रहा है. फिलहाल समीरा, भारत से फ़रार है जिसकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है.

नीता नायक, गैंगस्टर अश्विन नायक की पत्नी है. अश्विन नायक देश भर में रंगदारी, नशीली चीजें बेचने और हत्याओं से संबंधित एक दर्जन से ज्यादा मामलों में जेल काट चुका है. मुंबई के बदमाश अरूण गबली के हमले में घायल होने के बाद अश्विन की पत्नी नीता ने उसका धंधा संभाला लिया. हालांकि पति-पत्नी में लड़ाई होने के चलते सन 2000 में अश्विन ने अपने गुर्गे से ही नीता की हत्या करवा दी.

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026