Umariya

संजय गांधी पावर प्लांट में मजदूरों की जान के साथ खिलवाड़

उमरिया। बिरसिंहपुर पाली के संजय गांधी पावर प्लांट के कोल हापड में लगे मजदूरों को सुरक्षा उपकरण के आभाव में काम करते देखा गया है। दरअसल संजय गांधी बिजली उत्पादन गृह की यह तस्वीरें है जहां जहाँ मजदूरों द्वारा किसी प्रकार के सुरक्षा उपकरण का उपयोग ना करते हुए काम किया जा रहा है जो कि उनकी जान के साथ खिलवाड़ माना जा सकता है।

  • हर दिन सैकड़ों की संख्या में काम करते हैं मजदूर
  • सुरक्षा उपकरण नहीं कराए जाते उपलब्धः मजदूर
  • सीएमडी मंजीत सिंह ने संज्ञान लेने का आश्वासन दिया

बता दें की कोलहापढ़ में 1 दिन में 4 से 5 ट्रेन लग सकती है, जिसका टेंडर 600 लेबर का होता है। एक ट्रेन में 120 तथा एक बोगी में 5 श्रमिक लगते हैं। इन श्रमिकों को सुरक्षा के मद्देनजर किसी प्रकार के उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए हैं जिसके कारण हादसे की आशंका बनी रहती है।

कुछ दिनों पहले प्लांट भ्रमण पर आए सीएमडी मंजीत सिंह से कोल हापड में लगे मजदूरों की सुरक्षा को लेकर जब सवाल पूछा गया तो सीएमडी ने संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की बात कही। हालांकि अब देखना होगा कि क्या आखिर मजदूरों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जाएगा।

Recent Posts

Canada Weather Forecast: कनाडा के ओंटारियो में भारी तबाही, जानें कैसा रहेगा अगले कुछ दिनों का मौसम?

टोरंटो (कनाडा): दक्षिणी ओंटारियो में बीती रात भयानक चक्रवाती तूफान आया, इसके कारण वहां मूसलाधार बारिश… Read More

September 3, 2026

अमेरिका के मशहूर पार्क में खतरनाक बाढ़ के हालात, तेज बारिश से मची तबाही

अमेरिका के यूटा राज्य में स्थित मशहूर Zion National Park में तेज मॉनसूनी बारिश के… Read More

September 1, 2026

नेपाल बाढ़ में माता-पिता को खोजते मासूम बच्चे का भावुक वीडियो, पढ़ें पूरी सच्चाई

सोशल मीडिया पर एक हृदयविदारक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा… Read More

August 31, 2026

देपालपुर से स्विट्ज़रलैंड तक जुड़ी ‘भक्ति की डोर’

देपालपुर। भगवान सांवरिया सेठ के प्रति भक्तों की आस्था और श्रद्धा के कई रूप देखने… Read More

August 25, 2026

जयपुर के मंदिर में भावुक हुईं मैथिली ठाकुर, आँखों से बही आंसुओं की धारा

Maithili Thakur Emotional Video | जयपुर: राजनीति की गहमागहमी और जनसभाओं के शोर से दूर,… Read More

March 9, 2026

क्या गृहयुद्ध की ओर बढ़ रहा है पाकिस्तान? कराची से लाहौर तक जल उठी हिंसा की आग

मुख्य बिंदु (Highlights): कराची के बाद लाहौर अमेरिकी कॉन्सुलेट पर उग्र भीड़ का हमला; इमारत… Read More

March 1, 2026