SEONI | सिवनी : जिले के लखनादौन में आचार संहिता (Achar Sahinta) के दौरान नगर पंचायत एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के कक्षों को सील कर दिया गया। इस मामले में एक ओर निर्वाचन अधिकारी अंकुर मेश्राम का कहना है कि निर्देश को गलत तरीके से लेकर कक्षों को सील किया गया। जबकि दूसरी ओर जनपद पंचायत सीईओ ने कक्षों को सील करने के लिखित आदेश प्राप्त होने की बात कही।
लखनादौन निर्वाचन अधिकारी अंकुर मेश्राम ने बताया कि कक्षों को राजनैतिक उपयोग में नहीं लेने के लिए सुनश्चित कराने के निर्देश दिए गए थे लेकिन इसको मिस्इन्टरपट करके कक्षों को सील कर दिया गया। फिल्हाल अधिकारी ने बताया कि कक्षों को फिर से खुलवाने के लिए सीएमओ और सीईओ को फिर से निर्देशित कर दिया गया है।
लखनादौन सीईओ जनपद पंचायत, एके कुशराम का कहना है कि अधिकारी द्वारा बैठक ली गई जिसमें कक्षों को सील करने का निर्देश दिया गया था बताया गया कि इसकी जानकारी लिखित में भी दी गई थी जिसके बाद कक्षों को सील किया गया।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More