वर्ष का अंतिम सूर्यग्रहण 26 दिसम्बर को, राशियों पर प्रभाव, क्या करें क्या नहीं ?

वर्ष का अंतिम सूर्यग्रहण (Surya Grahan) 26 दिसंबर, गुरुवार को लगेगा। यह भारत के अधिकांश हिस्सों में दिखायी देगा। इससे पूर्व 25 दिसंबर को चंद्रमा, धनु राशि में प्रवेश करेगा। इस ग्रहीय बदलाव का प्रभाव राशियों के अनुसार जातकों पर पड़ेगा। सूर्यग्रहण 26 दिसंबर को सुबह 8:09 बजे से शुरू होगा जो कि सुबह 10:48 बजे तक रहेगा

संपूर्ण ग्रहण 10:58 बजे समाप्त होगा। अवधि 2 घंटा 49मिनट तक रहेगा। दक्षिण भारत मेें यह कंकड़ाकृति यानी अंगूठी की तरह दिखाई देगा। सूतक 25 तारीख को रात 8 .10बजे से शुरू हो जाएगा।

सूतककाल को लेकर एक खास मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के समय 12 घंटे और चंद्र ग्रहण के दौरान 9 घंटे पूर्व से ही सूतक काल आरंभ हो जाता है, सूर्य ग्रहण के समय सूर्य का ध्यान किया जा सकता है, सूर्य आत्मविश्वास, पिता, ओर उर्जा शक्ति का कारक ग्रह है. सूर्य ग्रहण के दिन सूर्य मंत्र जाप,होम करने पर व्यक्ति के आत्मविश्वास में वृ्द्धि होती है। सूर्य ग्रहण के ग्रास काल की अवधि में अपनी आन्तरीक शक्तियों को योग के द्वारा सरलता से जाग्रत किया जा सकता है।

राशियों पर प्रभाव

  1. मेष: चिंता व मानसिक परेशानी रहेगी। राशि के 9वें भाग में सूर्य ग्रहण होने के चलते संतान के कष्ट की भी संभावना रहेगी। स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ सकता है।
  2. वृष: शत्रु का भय चिंतित करेगा। राशि के 8वें भाग में सूर्य ग्रहण होने के चलते आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। सेहत को लेकर भी सतर्क रहना होगा।
  3. मिथुन : दांपत्य जीवन के लिए बेहतर नहीं है। स्वास्थ्य को भी प्रभावित करेगा। कारोबार में कठिनाई और नौकरी को लेकर चिंता बरकरार रहेगी।
  4. कर्क : सूर्य ग्रहण का औसत प्रभाव रहेगा। शत्रुओं से दूरी बढ़ेगी, लेकिन गुप्त चिंता मन को परेशान करेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
  5. सिंह: इस राशि के स्वामी सूर्य को ग्रहण लग रहा है। इस कारण खर्च बढ़ेगा। साथ ही कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में कड़वाहट पैदा हो सकती है।
  6. कन्या : सूर्य ग्रहण का औसत असर रहेगा, जिसमें कार्य सिद्धि के योग हैं। इसके साथ ही खुद व परिवार के बुजुर्गों की सेहत के प्रति जागरूक रहना होगा। काम को ध्यान से पूरा करें।
  7. तुला : सूर्य ग्रहण इस राशि के लिए धन लाभ वाला है। इस दौरान प्रभु का सिमरन व ध्यान लगाकर कार्य करने से सफलता मिलेगी।
  8. वृश्चिक : आर्थिक स्थिति खराब रहेगी। परिवार में झगड़ा व आर्थिक क्षति हो सकती है। बीमारी को लेकर सचेत रहने की जरूरत है।
  9. धनु : सूर्य ग्रहण गंभीर ङ्क्षचता का विषय बन सकता है। इस अवधि में मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी व आर्थिक कमजोरी का योग बन रहा है। संयम बनाए रखने की जरूरत है।
  10. मकर : आय के विपरित खर्च अधिक होगा। शत्रु हावी हो सकता है। घर में टकराव की स्थिति से बचने की कोशिश करें।
  11. कुंभ : सूर्य ग्रहण इस राशि के लिए शुभ रहेगा। आय में वृद्धि के साथ-साथ अपनों से लाभ होगा। इस अवधि में शुभ समाचार भी मिल सकता है।
  12. मीन : कारोबार व सर्विस वालों के लिए नुकसानदेह रहेगा। रोग परेशानी दे सकता है। गुप्त भय के चलते भी मानसिक रूप से परेशानी पैदा हो सकती है।

ग्रहण में क्या करें और क्या न करें

सूर्य ग्रहण में भगवान सूर्य की पूजा, आदित्य हृदय स्तोत्र, सूर्याष्टक स्तोत्र आदि सूर्य स्तोत्रों का पाठ करना चाहिए। पका हुआ अन्न, कटी हुई सब्जी ग्रहण काल में दूषित हो जाते हैं। परन्तु तेल, घी, दूध, दही, लस्सी, मक्खन, पनीर, चटनी, मुरब्बा आदि में तिल या कुशातृण रख देने से ये ग्रहण काल में दूषित नही होते हैं। सूखे खाद्य पदार्थों में तिल या कुशा डालने की आवश्यकता नही है। ग्रहण के समय तथा ग्रहण की समाप्ति पर गर्म पानी से स्नान करना निषिद्ध है। ग्रहण काल में सोना, खाना- पीना, तैलमर्दन, मैथुन निषिद्ध है। नाखुन भी नही काटना चाहिए।

  • ग्रहण काल में किसी भी नए कार्य का शुभारंभ न करें.
  • सूतक के दौरान भोजन बनाना और भोजन करना वर्जित माना जाता है.
  • देवी-देवताओं की प्रतिमा और तुलसी के पौधे को स्पर्श नहीं करना चाहिए.
  • ग्रहण के समय सोना, शौच, खाना, पीना, किसी भी तरह के वस्तु की खरीदारी से बचना चाहिए.
  • सूर्यग्रहण में बाल अथवा दाढ़ी नहीं कटवानी चाहिए, ना ही बालों अथवा हाथों में मेहंदी लगवानी चाहिए.
  • सर्यग्रहण के दरम्यान उधार लेन-देन से बचना चाहिए. उधार लेने से दरिद्रता आती है और उधार देने से लक्ष्मी नाराज होती हैं
  • वैज्ञानिक इसे ‘रिंग ऑफ फायर’ का नाम दे रहे हैं

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026