कोठी। सतना जिले का कोठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इन दिनों डॉक्टर्स व स्टाफ की मनमानी की भेंट चढ़ा हुआ है। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी के कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं दूसरी जहां जब डॉक्टर मौजूद रहते हैं तो दवाई वितरण करने के लिए कर्मचारी छुट्टी पर रहते हैं जिसके कारण शासन की सुविधा का मरीजों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। बता दें स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जनरेटर रखे होने के बाद भी उपयोग में नहीं लिया जा रहा है जिसके बाद बिजली के आभाव में भी कई कार्य प्रभावित हो जाते हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कई दवाई एक्सपायरी डेट की भी रखी है जो कि मरीजों को भी दे दी जाती है जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। दूसरी ओर सरकारी दवाई नहीं मिलने के कारण मरीजों को शासकीय डाॅक्टर द्वारा मेडिकल स्टोर से दवाई खरीदने के लिए पर्ची लिख दी जाती है जिसमें भी डाॅक्टर तथा मेडिकल स्टोर की मिली भगत की ओर इशारा देखा जा सकता है।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More