कोलारस। शिवपुरी जिले के एक टोल टैक्स पर दिल दहला देने वाली सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जहां एक कार चालक टोल टैक्स पर तैनात कर्मचारी को रौंदते हुए अपना वाहन लेकर फरार हो गया। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कार चालक वाहन को टोल टैक्स के गेट पर कुछ देर के लिए रोकता है तो अचानक से टोल टैक्स का गेट तोड़कर तेज रफतार में कार को आगे की ओर बढ़ाते हुए एक कर्मचारी को रौंदकर मौके से फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक इनोवा कार की टक्कर से टोल नाके पर तैनात गार्ड हरवंश गंभीर रूप से घायल हुआ जिसे शिवपुरी जिला चिकित्सालय रेफर किया गया, जहां गार्ड हरवंश की मौत होना बताया जा रही है। वहीं टोल कर्मचारियों द्वारा क्षेत्रीय पुलिस को सूचना दी गई।
इस मामले में लुकवासा चैकी प्रभारी मनीष सिंह चैहान ने बताया कि एक्सीडेंट करने के बाद इनोवा कार चालक टोल नाके पर कुछ देर रूका और फिर वाह भी एक व्यक्ति को टक्कर मारकर मौके से फरार हुआ है, जिसकी अब पुलिस टीम द्वारा तलाश की जा रही है।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More