3 मई तक लाॅकडाउन बढ़ा, पीएम मोदी ने 7 मूल मंत्र दिए

नई दिल्ली – देश में 3 मई तक के लिए लाॅकडाउन बढ़ा दिया गया है। देश के नाम संदेश के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात का ऐलान किया है। बता दें कि देश में कोरोना के खिलाफ जंग में केंद्र सरकार ने 3 मई तक लाॅकडाउन बढ़ाने के साथ ही और भी सख्ती दिखाने की बात कहही है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के आखिरी चरण में कोरोना पर विजय प्राप्त करने के लिए 7 बातों पर विशेष ध्यान दिया –

  1. अपने घर के बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें, उनकी एक्ट्रा केयर करनी है।
  2. लाॅकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग की लक्ष्मण रेखा का पूरी तरह पालन करें, घर में बने फेस कवर या घरेलू मास्क का अनिवार्य उपयोग करें।
  3. अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय द्वारा दिए गए निर्देश का पालन करें, गर्म पानी-काढ़े का निरंतर सेवन करें।
  4. कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने में मदद के लिए अरोग्य सेतु मोबाइल एप जरूर डाउनलोड करें, दूसरों को भी प्रेरित करें।
  5. जितना हो सके उतने गरीब परिवार की देखरेख करें, उनके भोजन की आवश्यकता पूरी करें।
  6. अपने व्यवसाय-उद्योग में काम कर रहे लोगों के प्रति संवेदना रखें, किसी को नौकरी से ना निकालें।
  7. देश के कोरोना योद्धाओं – डाॅक्टर, नर्स, सफाईकर्मी, पुलिसकर्मी ऐसे सभी का सम्मान करें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगले एक सप्ताह में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कठोरता और ज्यादा बढ़ाई जाएगी. 20 अप्रैल तक हर थाने, हर जिले, हर राज्य को बारीकी से परखा जाएगा. लॉकडाउन का कितना पालन हो रहा है? इसका मूल्यांकन किया जाएगा. जो सफल होंगे, जो हॉटस्पॉट नहीं बढ़ने देंगे, वहां पर 20 अप्रैल से कुछ जरूरी चीजों में छूट की अनुमति दी जा सकती है, लेकिन याद रखिए यह अनुमति सशर्त होगी. लॉकडाउन के नियम अगर टूटते हैं तो सारी अनुमति तुरंत वापस ले ली जाएगी.

Recent Posts

अमेरिका के मशहूर पार्क में खतरनाक बाढ़ के हालात, तेज बारिश से मची तबाही

अमेरिका के यूटा राज्य में स्थित मशहूर Zion National Park में तेज मॉनसूनी बारिश के… Read More

September 1, 2026

नेपाल बाढ़ में माता-पिता को खोजते मासूम बच्चे का भावुक वीडियो, पढ़ें पूरी सच्चाई

सोशल मीडिया पर एक हृदयविदारक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा… Read More

August 31, 2026

देपालपुर से स्विट्ज़रलैंड तक जुड़ी ‘भक्ति की डोर’

देपालपुर। भगवान सांवरिया सेठ के प्रति भक्तों की आस्था और श्रद्धा के कई रूप देखने… Read More

August 25, 2026

जयपुर के मंदिर में भावुक हुईं मैथिली ठाकुर, आँखों से बही आंसुओं की धारा

Maithili Thakur Emotional Video | जयपुर: राजनीति की गहमागहमी और जनसभाओं के शोर से दूर,… Read More

March 9, 2026

क्या गृहयुद्ध की ओर बढ़ रहा है पाकिस्तान? कराची से लाहौर तक जल उठी हिंसा की आग

मुख्य बिंदु (Highlights): कराची के बाद लाहौर अमेरिकी कॉन्सुलेट पर उग्र भीड़ का हमला; इमारत… Read More

March 1, 2026

सुबह पेट सपाट और रात तक ‘6 महीने की प्रेगनेंसी’ जैसा उभार? जानें ब्लोटिंग रोकने के असरदार उपाय

Bloating Home Remedies: क्या आप सुबह तो बिल्कुल फिट महसूस करते हैं, लेकिन शाम 8… Read More

March 1, 2026