भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर के अलावा अब बैतूल, छिंदवाड़ा, खरगोन, रतलाम में भी रविवार को लाॅकडाउन किए जाने का फैसला प्रदेश सरकार ने लिया है। आदेश के मुताबिक होली, शब-ए-बारात, बिहू, ईस्टर एवं ईद-उल-फितर आदि तैयौहारों के दृष्टिगत अतिरिक्त स्थानीय प्रतिबंध लागू किए जाने की सलाह दी है।
मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर 20 से ज्यादा जिलों में स्विमिंग पूल, क्लब और सिनेमाघर बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। इसके अलावा रेस्टोरेंट में खाना खाने पर भी पाबंदी लगाई गई है जबकि खाने को पार्सल कर ले जाने की सुविधा रहेगी। बात करें शादी समारोह की तो 50 और अंतिम संस्कारके लिए 20 से अधिक लोग को शामिल नहीं किया जा सकेगा।
जहां एक ओर 19 मार्च को भोपाल, इंदौर और जबलपुर में लाॅकडाउन के आदेश जारी किए गए थे तो वहीं अब इन तीनों सहित बैतूल, छिंदवाड़ा, खरगौन एवं रतलाम में भी रविवार लाॅकडाउन होगा। बताया गया कि इन 7 शहरों में शनिवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लाॅकडाउन प्रभावी रहेगा।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More