धार। जिले के खिलेडी में एक करोड़ रूपयों की लागत से बने हाईस्कुल भवन में गुणवत्ताहीन निर्माण की पोल लगभग तीन माह बाद ही बारिश के समय खुल गई जब बारिश का पानी छत से टपकने लगा। बता दें कि हाईस्कुल भवन का लोकार्पण होना अभी शेष है लेकिन गुणवत्ताहीन निर्माण होने का अनुमान छत से टपक रहे पानी से ही लगाया जा सकता है।
कार्य की गुणवत्ता में स्वयं ठेकेदार को संदेह होने पर आनन फानन में ठेकेदार द्वारा भवन की छत पर नेट वाली जाली बिछाकर चूरी, रेत तथा सीमेंट मिश्रित मटेरियल डलवा दिया गया। वहीं दूसरी ओर विभाग इसे ग्रिडींग की प्रक्रिया बताकर गुणवत्ताहीन कार्य से पल्ला झाड़ता नजर आया।बीते कई वर्षों से ग्राम खिलेड़ी के विद्यार्थी हाईस्कुल खुलने का इंतजार कर रहे थे लेकिन स्वीकृति के बाद जव भवन बनकर तैयार हुआ तो अब छत से पानी के रिसाब ने ग्रामीणों के चेहरे पर मायुसी ला दी है। हालांकि विद्यालय के भवन निर्माण में भारी अनियमितता होने का अंदेशा व्यक्त करते हुवे स्थानीय ग्रामीणो ने कलेक्टर से जांच की मांग की है।
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More