कुरवाई। विदिशा जिले के कुरवाई से महज 5 किलोमीटर दूरी पर घटिया सीसी रोडका नि र्माण किया गया है। दरअसल खिरिया से ग्राम आगासौद तक प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत डामर रोड का निर्माण कार्य मंगल सिंह कंस्ट्रक्शन द्वारा किया गया है। घटिया निर्माण की पोल तक खुली जब एक डम्पर इस मार्ग पर दुर्घटना ग्रस्त हुआ। जैसे ही वाहन रोड के किनारे खड़ा हुआ तो सड़क धसक गई।
इस संबंध में जब पावसा ग्राम की ग्रामीणों से बात की तो उन्होंने बताया कि ठेकेदार द्वारा बहुत ही घटिया किस्म का मटेरियल लगाया जा रहा है और हम इस निर्माण कार्य से बिल्कुल भी खुश नहीं है इसकी शिकायत हमने जब ठेकेदार से की तो कहा कि हम सही काम कर रहे हैं और ऐसा ही करेंगे इसकी शिकायत जब हमने संबंधित अधिकारियों से करी तो उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।
जब मीडिया की टीम ने पीडब्ल्यूडी की एसडीओ रेखा श्रीवास्तव से इस संबंध में चर्चा करनी चाही तो उन्होंने फोन नहीं उठाया इस कारण किसी भी अधिकारी से संपर्क नहीं हो पाया।
विदिशा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) मध्यप्रदेश की ओर से नर्मदापुरम एवं भोपाल संभागीय… Read More
विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More
विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More
गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More
Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More
भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More