पाली में करोड़ों की लागत से हो रहा गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण

उमरिया। जिले के बिरसिंहपुर पाली में लगभग 3 करोड़ रूपयों की लागत से बनी सड़क के घटिया निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक बीते दिन कराए गए पुलिया और सड़क निर्माण में अभी से ही दरारें उभर आईं है जिससे गणुवत्ताहीन निर्माण होने का अंदाजा लगाया जा सकता है। बता दें कि जहां निर्माण एजेंसी द्वारा काम करने में कोताही बतरी जा रही है तो वहीं मजदूरी के लिए कम उम्र के बच्चों को भी लगाया गया है। निर्माण के दौरान मौके पर देखा गया कि ट्रेक्टर चलाने वाले ड्राइवर से मिक्चर मशीन चलवाई जा रही है जिसे स्वयं ही मिक्चर की मात्रा का ज्ञान नहीं है।

दरअसल पाली नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 1 से 4 तक जबकि वार्ड 1 से 3 को जोड़ने वाले मार्ग पर सड़क निर्माण का काम मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना के तहत करीब 3 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। इस मामले में वार्ड पार्षद द्वारा भी गुणवत्ताहीन निर्माण होने का बयान दिया गया।

जब इस संबंध में नगर पालिका के अध्यक्ष उषा कोल से बात की गई तो उन्होंने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया जबकि सीएमओ आभा त्रिपाठी ने बाल श्रम मामले की जानकारी नहीं होने जबकि समय समय पर नगर पाकिला द्वारा निरीक्षण करने की बात कही।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026