Categories: Lucknow

लखनऊ-हरदोई सीमा पर बनेगा टोल प्लाजा ! दायरे में आ रहे 17 गांव

लखनऊ.हरदोई सीमा पर शहजनवा गांव के पास टोल प्लाजा बनाया जा रहा है जिससे अब यह बात साफ हो चुकी है कि शायद भविष्य में हरदोई रोड से आने.जाने वालों को भी टोल टैक्स चुकाना पड़ सकता है। टोल प्लाजा के लिए जिला प्रशासन ने जमीन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसके अलावा लखनऊ.हरदोई रोड को चार लेन करने के लिए 17 गांव दायरे में आ रहे हैं।

एनएचएआई के अनुसार जल्द ही दूसरे गांवों की जमीनें लेने के लिए जिला प्रशासन से कहा जाएगा। पहले टोल प्लाजा बनाया जाएगा। दरअसल लखनऊ.हरदोई रोड पहले पीडब्ल्यूडी बना रहा था। वित्तीय वर्ष 2018.19 फरवरी में इसे राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर दिया गया। इसके बाद निर्माण की जिम्मेदारी एनएचएआई को दे दी गई। इसके पहले तक यह स्टेट हाईवे की श्रेणी में था। अब इसको नेशनल हाईवे 731 का दर्जा दिया जा चुका है। लखनऊ में संडीला बॉर्डर तक 10 पुल बनाए जाएंगे।

हालांकि शासन स्तर से हरदोई रोड को चार लेन बनाने का काम तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। एडीएम भू अभ्याप्ति प्रथम राम अरज के अनुसार जिस एक गांव की जमीन ली गई हैए उसका पूरा विवरण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को भेज दिया गया है। बाकी 16 गांवों की जमीनों के अधिग्रहण की कार्रवाई अभी रुकी है।

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026