MP में सियासी घमासान, 26 मार्च तक के लिए विधानसभा की कार्यवाही स्थगित

भोपाल। मध्यप्रदेश में सीएम कमलनाथ को बहुमत साबित करना है वहीं विधानसभा के फ्लोर टेस्ट में कमलनाथ सरकार पास होगी या फेल यह देखने वाली बात है। मध्य प्रदेश राज्यपाल लालजी टंडन के आदेश के बाद भी फ्लोर टेस्ट को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। जहां कांग्रेस अपना बहुमत साबित करने की बात कह रही है तो वहीं भाजपा कांग्रेस की सरकार गिरने का दावा कर रही है। देखिए हर छोटी बड़ी अपडेट कैमरा 24 पर  –

11:40 AM – 26 मार्च तक के लिए विधानसभा की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस के चलते विधानसभा की कार्यवाही की स्थगित कर दी गई है।

11:20 AM – राज्यपाल लालजी टंडन ने विधनसभा सदस्यों को शुभकामनाओं के साथ सलाह दी कि प्रदेश की जो स्थिति है उसमें जिसका जो दाइत्व है वह शांतिपूर्ण तरीके से, निष्ठापूर्ण और संविधान के द्वारा निर्पेक्ष एवं नियमों के साथ पालन करें ताकि मध्य प्रदेश का गौरव है, लोकतांत्रिक परम्परा की रक्षा हो सके।

11:14 AM – राज्यपाल लालजी टंडन विधानसभा पहुंचे, जिनका सीएम कमलनाथ ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

11:03 AM – विधायकों की मौजूदगी में राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् का गान हुआ।

11:00 AM – CM कमलनाथ ने अपने विधायकों से चर्चा की। राज्यपाल को चिट्ठी लिखकर बैंगलोर से 22 विधायकों के आने पर ही फ्लोर टेस्ट करने की बात कही।

10:50 AM – विधानसभा में प्रवेश करते ही बीजेपी के विधायकों सहित शिवराज सिंह चैहान ने हाथ लहराकर विजय का चिन्ह दिखाया। कोरोना वायरस को लेकर भी एहतियात बरती जा रही है, अधिकतर विधायकों के हाथ में मास्क देखे गए।

10:40 AM – टूरिस्ट बस से पहुंचे BJP विधायक, शिवराज सिंह भी मौजूद

10:30 AM 11 बजे शुरू होगा विधानसभा का सत्र

10:20 AM – फ्लोर टेस्ट नहीं होने की संभावना

10ः15 AM –सीएम कमलनाथ विधानसभा पहुंचे

Recent Posts

वात्सल्य गणपति मंच से दिखी अहिल्याबाई के जीवन की शैली, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

विदिशा। वात्सल्य विद्यालय में आयोजित गणेशोत्सव के दूसरे दिन 15 सितंबर 2026 को विभिन्न सांस्कृतिक… Read More

September 15, 2026

विदिशा में नि:संतान दंपतियों के लिए परीक्षण एवं परामर्श शिविर सम्पन्न, करीब 50 मरीजों का हुआ परीक्षण

विदिशा। रोटरी क्लब ऑफ भेलसा विदिशा एवं हर हेल्थ, भोपाल द्वारा नि:संतान दंपतियों के लिए… Read More

September 13, 2026

गौतमपुरा जनविश्वास शिविर में छात्राओं से कथित अभद्र व्यवहार, तहसीलदार पर कार्रवाई की मांग

गौतमपुरा। नगर परिषद गौतमपुरा द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय… Read More

September 12, 2026

रीवा मामले पर सियासी घमासान: विधायक अभय मिश्रा हिरासत में, मंत्रालय के बाहर धरना

Rewa News: रीवा में कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत का मामला अब मध्य… Read More

September 10, 2026

भारत की Top 5 Best Mileage Bikes: पेट्रोल के बढ़ते दामों से मिलेगी राहत, देखें कीमत और फीचर्स

भारत में पेट्रोल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। ऐसे में मिडिल क्लास परिवार… Read More

September 8, 2026

सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें, कई बीमार; 20 से ज्यादा आरोपियों पर FIR

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा और आसपास के इलाकों… Read More

September 7, 2026