अलीराजपुर में पेट्रोल मिला 5 रूपए सस्ता

a


अलीराजपुर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन एक खास तरीके से मनाया गया। आपको बता दें कि लोगों के लिए स्थानीय पेट्रोल पम्प पर 5 रुपए सस्ता पेट्रोल उपलब्ध कराया गया। कांग्रेस नेता मुकेश पटेल के नेतृत्व में यह अनोखा तरीका जन्मदिन पर अपनाया गया है। 5 रूपए सस्ता पेट्रोल मिलने की खबर लगते ही लोग अपने वाहनों में ईंधन भरवाने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे।
कांग्रेस नेता मुकेश पटेल ने बताया कि भाजपा के राज में पेट्रोल महंगा होने पर लोग महंगाई की मार से परेशान है और राहुल गांधी जन्मदिन पर पेट्रोल सस्ता उपलब्ध कराकर जनता को कुछ राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

You May Also Like

More From Author