2022 Tour of Madhya Pradesh : कैसा रहा मध्यप्रदेश में साल 2022, जानें

2022 Tour of Madhya Pradesh : साल 2022 में मध्यप्रदेश दुनियाभर में सुर्खियों में रहा। चाहे बात हो नामिबिया से चीते लाने कि या उज्जैन माहाकाल मंदिर में बने महाकाल लोक कि या फिर कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा कि। आइए जानते हैं 2022 मध्यप्रदेश के लिए कितना खास रहा।

  • खरगोन में रामनवमी जुलूस के दौरान हुए पथराव के बाद अप्रैल और मई के महिने में 24 दिन का कर्फयू प्रदेश से लेकर नेशनल मीडिया में भी सुर्खियों का विषय बना रहा।

Stone Pelting in Khargone on Ramnavmi : मध्य-प्रदेश के खरगोन जिले में रामनवमी के जुलूस के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया जिसके बाद पथराव

  • स्वच्छ भारत अभियान के तहत मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाले इंदौर ने 2022 में देश के सबसे स्वच्छ शहर की पोजिशन को कायम रखा।

indore swachh survekshan 2020

  • प्रदेश के लिए सबसे खास रहा नामीबिया से 8 चीतों को श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क लाना। ये चीते भारत में 70 साल पहले विलुप्त घोषित कर दिए गए थे, ऐसे में खुद पीएम मोदी ने मध्यप्रदेश आकर चीतों को बाड़े में छोड़ा था।

namibia cheetah kuno

  • सागर में सिक्योरिटी गार्ड को सोते वक्त ही मौत के घाट उतारने का मामला सुर्खियों में बना रहा। ये मामला इसीलिए भी आग की तरह फैला क्योंकि सागर और भोपाल में 6 दिन में 4 गार्ड्स की हत्या की गई थी। हालांकि इस सीरियल किलर को भोपाल में गिरफ्तार कर लिया गया। खुलासा हुआ कि वो ऐसे सिक्योरिटी गार्ड्स को टारगेट करता था जो ड्यूटी पर सोते थे।

2022 Tour of Madhya Pradesh : कैसा रहा मध्यप्रदेश में साल 2022, जानें

  • उज्जैन में बनाए गए विश्व के सबसे बड़े महाकाल लोक पर दुनियाभर की नजर रही जब पीएम मोदी ने 11 अक्टूबर को इसका उद्घाटन किया। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 856 करोड़ है जिसके पहले फेस में करीब 351 करोड़ रूपए खर्च किए जा चुके हैं। यहां भगवान शिव की 12 ज्योतिरलिंग स्थापित की गई हैं।

ujjain mahakal lok

  • इसके साथ ही 15 नवम्बर को आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल हुईं। 2023 के चुनाव को नजर में रखते हुए आदिवासी वोट बैंक को साधाने के लिए बीजेपी के ये सबसे बड़ा आयोजन माना गया।

Gaurav Diwas MP

  • राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में 12 दिनों में 380 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद राजस्थान की ओर निकली। इस दौरान राजनीतिक बयानबाजी का दौर भी जारी रहा, जो कि जमकर सुर्खियों में रहे।

Bharat Jodo Yatra MP

You May Also Like

More From Author