cm convoy attacked

अनूपपुर में कमलनाथ के काफिले पर फेंका पत्थर

अनूपपुर। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के काफिले को बीजेपी के कार्यकर्ताओं द्वारा काले झंडे दिखाकर विरोध जताया गया तो वहीं इस दौरान एक युवक द्वारा काफिले पर पत्थर फेंकने का भी वीडियो वायरल हुआ है।

  • काफिले पर पत्थर फेंकता दिखा युवक, वीडियो वायरल
  • अनूपपुर दौरे पर पहुंचे कमलनाथ का विरोध
  • बीजेपी का झंडा लिए हुए दिख रहे हैं युवक

बता दें कि मध्य प्रदेश में उपचुनाव का दौर है जिसके चलते बीजेपी कांग्रेस पार्टी के नेता दौरा कर रहे हैं। इसी बीच अनूपपुर में कमलनाथ के काफिले का जहां एक ओर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया तो वहीं इस बीच एक युवक द्वारा काफिले पर पत्थर फेंकने का भी वीडियो वायरल हुआ है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक बीजेपी का झंडा लिए हुए है जबकि उनमें से एक युवक काफिले पर पत्थर भी फेंकता दिख रहा है। जानकारी मिली है कि रास्ते के बीच में अचानक युवकों ने कमलनाथ के काफिले को रोकने का प्रयास किया जिनमें से कुछ युवकों ने काले झंडे भी दिखाए।

Back To Top