अनूपपुर। जिले के पुष्पराजगढ़ अतंर्गत ग्राम पिपरिया के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ववाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया जिसके कारण दो लोगों की मौत हुई है जबकि तबरीबन 10 लोग घायल होना बताए जा रहे हैं जिन्हे समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुष्पराजगढ़ में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक डिंडोरी जिले के मीडियारास ग्राम से बहन की सगाई करने अनूपपुर जिले के ग्राम करपा यह लोग गए हुए थे जहां से वापस डिंडोरी जाते समय बेनीबारी के ग्राम पिपरिया में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया है। हालांकि घटना की सूचना के बाद करन पठार थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
