बालाघाट में ओबीसी आरक्षण और शिक्षक भर्ती को लेकर विरोध

balaghat obc mahasabha

बालाघाट। ओबीसी आरक्षण और शिक्षक भर्ती में रोक के खिलाफ ओबीसी महासभा के युवाओं सहित शिक्षक पात्रता परीक्षा में चयनित अभ्यार्थियों ने मुंडन कराकर अपना विरोध जताया। बता दें कि प्रदर्शनकारियों ने काला मास्क और काली पट्टी बांधकर भी विरोध जताया।

  • ओबीसी महासभा के नेतृत्व में हुआ विरोध प्रदर्शन
  • अभ्यार्थियों ने मुंडन कराकर विरोध जताया
  • प्रदर्शनकारियों ने काला मास्क और काली पट्टी बांधी

दरअसल प्रदेश की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने ओबीसी आरक्षण को 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत कर दिया था, लेकिन सत्ता जाने के बाद अब यह मामला अटक गया है, जिसका सीधा असर ओबीसी आरक्षण कोटे से नौकरी की मंशा पाने वाले युवाओं पर पड़ा है जिसको लेकर विरोध जताया गया।