कोरोना से बचाव के लिए सागर एसपी अतुल सिंह ने दिया संदेश

Sagar SP Atul Singh

सागर। पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह ने कोरोना काल के दौरान जिले के लोगों को सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा बताते हुए लोगों को सरकार की गाइडलाइन्स का पालन करने की अपील की है। बता दें कि आईपीएस अतुल सिंह सागर के नवागत पुलिस अधीक्षक है जिन्होने लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया।

  • त्यौहारों के दौरान सावधानी बरतना काफी अहम
  • सभी के सहयोग से कोरोना की चेन को तोड़ने का प्रयास
  • सागर के नवागत पुलिस अधीक्षक हैं अतुल सिंह

सागर एसपी अतुल सिंह ने बताया कि आगामी त्यौहारों के दौरान लोगों को सावधानी बरतनी काफी अहम है जबकि आवश्यक ना होने पर बाहर नहीं जाने की अपील की गई। हालंाकि लोगों के सहयोग से जिले में कोरोना की चेन को तोड़ने का प्रयास किए जाने की बात सागर पुलिस अधीक्षक ने कही।