देवेंद्र सिंह ने छोड़ी भाजपा, वहीं भाजपा ने भिण्ड से राकेश चौधरी को दिया टिकट

BHIND | भिण्ड : भिंड जिले से एक और भाजपा कार्यकर्ता ने पार्टी का दामन छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। इसकी पुष्टि देवेन्द्र सिंह ने हेमंत कटारे के निजी निवास पर प्रेसवार्ता के दौरान की। आपको बता दे ंकि भाजपा छोड़ने वाले देवेंद्र सिंह कुशवाह भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा पिपरी अटेर के मंडल अध्यक्ष थे। वहीं भाजपा के प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष तथा भाजपा जिलाअध्यक्ष को त्याग पत्र भी देवेद्र सिंह ने सौंप दिया है।

देवेंद्र सिंह ने छोड़ी भाजपा, वहीं भाजपा ने भिण्ड से राकेश चौधरी को दिया टिकट

जबकि दूसरी ओर भाजपा द्वारा 8 नवम्बर को जारी की गई 32 प्रत्याशियों की लिस्टे में भिण्ड विधानसभा से राकेश चौधरी का भी नाम शामिल है। आपको बता दें भाजपा ने भिण्ड विधानसभा के लिए राकेश चौधरी को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है।

 

You May Also Like

More From Author