चंबल डीआईजी पहुंचे रेत खदान, बड़ी मात्रा में मिला अवैध भंडारन

DIG Rajesh Kumar Hingadkar

भिंड। चंबल रेंज डीआईजी राजेश कुमार हिंगड़कर ने भिंड जिले के भारौली थाना क्षेत्र की मुसावली व गोरम रेत खदान सहित लहार थाना क्षेत्र की परायंच खदान पर पहुंचकर माइनिंग ऑफिसर के साथ जायजा लिया जिस दौरान पुलिस अधिकारी ने बड़ी मात्रा में मौके पर रेत का अवैध भंडारण पाया।

  • मुसावली, गोरम तथा परायंच रेत खदान पहुंचे डीआईजी
  • कुछ पुलिसजवानों के मौखिक निलंबन के आदेश दिए
  • माइनिंग ऑफिसर के साथ रेत खदानों का जायजा लिया

डीआईजी राजेश कुमार हिंगड़कर ने बताया कि माइनिंग ऑफिसर के साथ मौके पर पहुंचकर जायजा लिया जा रहा है जिसके तहत विधिवत कार्रवाई करते हुए पुलिस के रोल की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

वहीं इस कार्रवाई के दौरान कुछ पुलिसजवानों के मौखिक निलंबन के आदेश डीआईजी द्वारा दिए जाने की भी जानकारी मिली है।