Corona Vaccine : भोपाल के तीन अस्पताल में होगा ‘ड्राय रन’

Corona vaccine mp dry run

भोपाल। कोविड19 के टीकाकरण की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिये देशभर में होगी रिहर्सल। मध्यप्रदेश में भी रिहर्सल के तहत 2 जनवरी को भोपाल के तीन अस्पताल में बनाये गये वैक्सीनेशन सेंटर में होगा ड्राय रन। तैयारियों के संबंध में स्वास्थ्य आयुक्त डाॅ संजय गोयल ने ली बैठक।

Corona Virus COVID-19

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. संतोष शुक्ला ने बताया कि ड्राय रन गांधी नगर स्वास्थ्य केन्द्र, एल.एन. मेडिकल कॉलेज, कोलार और गोविंदपुरा स्वास्थ्य केन्द्र में सुबह 9 से 11 बजे तक होगा। तीनों केन्द्रों पर 25-25 हेल्थ वर्कर टीकाकरण के लिये पहुँचेंगे और टीकाकरण की सभी तैयारियों जैसे वैक्सीन केरियर से वैक्सीन को टीकाकरण केन्द्र तक पहुँचाना, कोविड-19 टीकाकरण के सभी प्रोटोकॉल का पालन करना शामिल रहेगा।