छतरपुर के राजनगर में 47 लोग होम क्वारंटीन

Rajnagar Chhatarpur

छतरपुर। जिले के राजनगर में एसडीएम स्वप्निल बानखेडे के निर्देश पर 47 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। बताया जा रहा है घरों में रहने वाले लोग बाहरी शहरों से राजनगर लौटे हैं जिनको होम क्वारंटीन कर स्वास्थ्य में बदलाव दिखने पर तत्काल प्रशासन या डाॅक्टर को संपर्क करने की समझाइश दी गई।31 मार्च के बाद कई लोगों को बाहर जाने की अनुमति दी गई थी जिनके वापस आए जिन्होने होम क्वारंटीन का पालन नहीं किया जिसके बाद प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए घरों में तालाबंदी कर होम क्वारंटीन किया गया। जानकारी दी गई कि यह नियम उन्ही पर लागू है जो अनुमति लेकर बाहर गए हुए थे। हालांकि 47 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है।