छतरपुर में 14 भू-माफियाओं पर केस दर्ज

Chhatarpur SDM Anil Sapkale

छतरपुर। सर्किट हाउस में एसडीएम अनिल सपकाले ने प्रेस वार्ता करते हुए जिले में भूमाफियाओं पर कार्रवाई संबंधित जानकारी दी। प्रेसवार्ता के दौरान एसडीएम अनिल सपकाले ने बताया किा शासकीय भूमि के दस्तावेज में फेरबदल करने के मामले में रामस्वरूप तनय, रामनाथ चैबे निवासी कदारी सहित 14 लोगों पर सिविल लाइन थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एसडीएम ने बताया कि कदारी में 13 एकड़ जमीन पर भू माफियाओं ने अवैध तरीके से दस्तावेज तैयार करते हुए कब्जा किया था जिन आरोपियों सहित, जो शासकीय कर्मचारी मामले में संलिप्त होगा होगा उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।