पीथमपुर नगर पालिक परिषद की बैठक आयोजित, करोड़ो के विकास कार्यो पर सहमति बनी

Pithampur Municipal Meeting

पीथमपुर। धार जिले के पीथमपुर नगर पालिक परिषद की बैठक अध्यक्ष कविता वैष्णव की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिस दौरान करोड़ो रूपयों के विकास कार्यो पर सहमति बनी। जानकारी के मुताबिक बैठक में उपाध्यक्ष हंसराज पटेल सहित सभी पार्षद मौजूद रहे जिनके द्वारा बैठक में लगभग 240 प्रस्ताव रखे। बैठक में कुछ प्रस्तावों पर नेता प्रतिपक्ष ने आपत्ति भी लगाई जिसके चलते नेता प्रतिपक्ष और अधिकारियों के बीच हल्की नोकझोक देखने को मिली। हालांकि बैठक में 5 प्रस्तावो को छोड़ कर सभी प्रस्ताव पास कर दिए गए।