खजुराहो में मजाक बना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर, नहीं पहुंचा एक व्यक्ति

Khajuraho Nagar Parishad

खजुराहो। छतरपुर जिले के खजुराहो नगर परिषद द्वारा वार्ड 7 में आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया लेकिन कार्यक्रम में मात्र खाली कुर्सियां हीदिखाई दी। पार्षद हृदयेश पाठक द्वारा खजुराहो नगर प रिषद के सीएमओ पर कई गंभीर आरोप लगाए गए। पार्षद ने बताया कि शिविर आयोजन के स्थान को लेकरपार्षद से कोई चर्चा नहीं की गई और ना ही लोगों को इस शि विर के संबंध में सूचना लगी जिसके कारण वार्ड वासी मौके नहीं पहुंचे। पार्षद ने बताया कि खजुराहो सीएमओ के खिलाफ कार्रवाई की जाए जिनके द्वारा प्रदेश सरकार की योजनाओं का मजाक उड़ाया जा रहा है।

आज के इस कार्यक्रम में नगर परिषद खजुराहो से राकेश कुमार गुप्ता आर,पी, तिवारी, महिला बाल विकास विभाग, स्वास्थ विभाग, आंगनवाडी सहित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे लेकिन आमजन के मौके पर नहीं पहुंचने के कारण सभी टाइम पास करते नजर आए।

DOWNLOAD