छतरपुर के महोबा रोड़ पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त

accident chhatarpur

छतरपुर। एक यात्री बस ओवर ब्रिज की दीवार से टकराने के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया। इस दुर्घटना में एक यात्री की मौत होने की दुखद खबर है जबकि बस में सवार तकरीबन 55 यात्रियों में से लगभग 12 यात्री घायल होना बताए जा रह हैं। जानकारी मिली है कि यह यात्री बस सागर से इलाहाबाद जा रही थी तभी छतरपुर के महोबा रोड़ पर यह हादसा हुआ। हालांकि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं स्वास्थ अमले ने मौके पर पहुंचकर घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।

  • बस में सवार थे तकरीबन 55 यात्री
  • एक यात्री की मौत, लगभग 12 लोग घायल