सरदारपुर तहसील में बीते 24 घंटे में 5 नए कोरोना केस

dhar corona update

धार। जिले के सरदारपुर तहसील में 3 और कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। बता दें कि सरदारपुर के दसई से 2 और राजगढ़ से 1 कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिला है।

  • सरदारपुर तहसील में 3 और कोरोना पाॅजिटिव केस
  • पिछले 24 घंटे में 5 नए कोरोना पाॅजिटिव केस
  • दसई से 2 पाॅजिटिव, राजगढ़ के तिलक मार्ग से 1
  • तहसील में अब तक 3 लोगों की हुई मौत

दसई से पाॅजिटिव पाए गए 2 मरीजों में एक मरीज 55 वर्षिय जबकि दूसरा मरीज 50 वर्षिय व्यक्ति है। वही राजगढ़ के तिलक मार्ग निवासी एक 56 वर्षीय व्यक्ति की भी कोरोना रिपोर्ट पाॅजीटिव आई हैं।

बता दें कि पिछले 24 घंटे में सरदारपुर तहसील से 5 नए मामले सामने आ चुके हैं, जिसके तहत बीति रात को लाबरिया के 2 लोगों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी जबकि 3 अन्य की कोरोना रिपोर्ट अब प्राप्त हुई है। वहीं अब तक तहसील में 3 लोगों की कोरोना के कारण मौत होने की जानकारी मिली है।