बदनावर में दिग्विजय सिंह का विरोध, काफिले को रोकने का प्रयास

Badnawar BJP

धार। जिले के बदनावर में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बीजेपी ने विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की है। वहीं इस दौरान कांग्रेस और बीजेपी के गुट आमने सामने आगए। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय के काफिले को रोकने का भी प्रयास किया जिस दौरान बीचाव करते हुए पुलिस ने दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को अलग किया। बता दें कि दिग्विजय सिंह रतलाम से धार के दिग्ठान में किसान सम्मेलन में शामिल होने जा रहे थे जिस दौरान उन्हे विरोध का सामना करना पड़ा।

  • बदनावर बीजेपी ने विरोध करते हुए नारेबाजी की
  • किसान सम्मेलन में शामिल होने जा रहे थे पूर्व सीएम