धार। जिले में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी ने अलग अलग रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि एक ओर भाजपा ने प्रदेश की कमलनाथ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रैली निकाली।
दरअसल प्राकृतिक आपदाओं तथा अतिवृष्टि से प्रदेश में हुई किसानों की फसल बर्बाद होने के बाद भाजपा द्वारा प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन किया गया। धार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ सरकार के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। बता दें कि किसान कर्ज माफी के अहम मुद्दे को लेकर भाजाईयों ने कमलनाथ सारकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
वहीं दूसरी ओर धार कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं द्वारा भी केंद्र की भाजपा सरकारके विरोध में प्रदर्शन कर रैली निकाली। जानकारी दी गई कि केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा मध्यप्रदेश सरकार के साथ भेदभाव करते हुवे सहायता राशि नही दी जा रही है जिसके चलते कांग्रेस द्वारा विरोधी रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
मध्यप्रदेश को बड़ी सौगात! मुरैना में बन रहा है ऐसा सोलर प्लांट, जहां 24 घंटे… Read More
भोपाल में दो दिवसीय MP Global Investors Summit 2025 का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने… Read More
छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां करबडोल पंचायत… Read More
20 फरवरी 2025 को, CIIT कॉलेज विदिशा ने अपनी स्थापना के 25 गौरवशाली वर्षों का… Read More
अमरवाड़ा। छिंदवाड़ा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष शेषराव यादव का अमरवाड़ा में… Read More
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा ज़िले के Amarwara तहसील के ग्राम पौनार में जय अम्बे पेट्रोल… Read More