धार के पीथमपुर में चार मरीज कोरोना पाॅजिटिव मिले

pithampur corona

पीथमपुर। धार जिले के पीथमपुर हेल्थ केयर हॉस्पिटल में क्वारंटीन किए गए 10 मरीजों में से 4 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि इससे पहले पीथमपुर के राम रतन कॉलोनी से पॉजिटिव पाए गए मरीज के चार परिजन कोरोना पाॅजिटव मिले हैं, जिसके बाद सभी को पीथमपुर से धार रेफर कर दिया गया है। पीथमपुर में 4 कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से प्रशासन ने अधिक सख्ती बरती है। हालांकि पीथमपुर में बीते दिनों ही कई कम्पनियों के चालू होने से श्रमिको की आवाजाही भी इस समय चिंता का विषय है बनी हुई है।