नागदा में एक महिला कोरोना पाॅजिटिव

Ujjain corona update

उज्जैन। नागदा में एक महिला कोरोना पाॅजिटिव पाई गई है जिसके बाद मरीज को क्वारंटीन करने के बाद संपर्क में आए लोगों के सम्पल लिए गए जबकि पूरे इलाके को सील करते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के एहतिहात बरते।

दरअसल नागदा के पाडल्या रोड़ पटेल गली से एक महिला को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है जिसकी खबर लगते ही पुलिस प्रशासन सहित स्वास्थ अमले ने एक्शन लिया। बताया जा रहा है कि यह महिला पिछले 12 दिनों से क्वारंटीन थी जिसकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद अब आईसोलेट किया गया है।

एसडीएम रामप्रसाद वर्मा ने बताया कि महिला पिछले लगभग 12 दिन पहले इंदौर अपने ससुराल से पति ही नागदा आई थी वहीं जब प्रशासन को सूचना मिली तो महिला और ओर उसके पति को बड़े बीमा अस्पताल में क्वारंटीन किया गया था वहीं अब रिपोर्ट पाॅजिटिव आने पर महिला को इाइलसोलेट किया गया।