महिला के साथ दुष्कर्म, मजदूर के साथ लूट, धार जिले का मामला

DIG Dharmendra Chaudhary

सरदारपुर। अज्ञात लुटेरों ने रात्रि के समय लूट के बाद एक महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। दरअसल मामला धार जिले के सरदारपुर का है जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट के साथ ही दुष्कर्म की घटन को अंजाम दिया लेकिन रात के अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार होने में कामियाब रहे।

जानकारी के मुताबिक भोपावर मार्ग पर पुलिया निर्माण का कार्य के दौरान बड़वानी के मजदूरों से अज्ञात आरोपियों द्वारा मारपीट कर लूटपाट की गई वही चार आरोपियों ने महिला मजदूर के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी घटना को अंजाम दिया।

जानकारी लगते ही डीआईजी धर्मेंद्र चैधरी, जिला पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह, सहित क्षेत्रीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। जिसके बाद पीड़िता बयान पर अज्ञात चार आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धााराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

धार पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह मुताबिक लगभग 12 बजे रात की घटना है जहां भोपावर मार्ग पर पुलिया निर्माण का कार्य कर रहे एक मजदूर से चांदी की चेन, मोबाइल तथा नगदी रूपयों की लूट की गई वहीं कुछ दूरी पर एक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। हालांकि नामजद आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।