घड़ी डिटर्जेंट बनाने वाली कम्पनी में मजदूर की मौत

Pithampur RSPL Company

पीथमपुर। धार जिले के पीथमपुर में घड़ी डिटर्जेंट पावडर बनाने वाली कम्पनी में एक मजदूर की मृत्यु होने पर परिजनों ने मृतक मजदूर के शव को कंपनी के गेट के सामने रखकर मुआवजे की मांग की।

दरअसल मृतक मजदूर सागर निवासी संदीप है जो कि कम्पनी में नाइट शिफ्ट पर काम कर रहा था वहीं सुबह के समय संदीप का शव कंपनी के अंदर पानी की टंकी के पास पड़ा मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पीथमपुर पुलिस ने परिजनों को इस बात की जानकारी दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि शिकायत के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं कम्पनी के प्लांट मैनेजर ने बताया कि हमारे दूसरे प्लांट का यह मामला है जहां कोई अधिकारी नहीं बैठते हैं वहीं सिर्फ गेट पर सिक्योरिटी गार्ड बैठे रहते हैं।