चांचौड़ा भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू

Chanchoda BJP

चांचौड़ा। भारतीय जनता पार्टी की नींव रखने वाले श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के पर गुना जिले के चांचौड़ा में भाजपा ने अपना सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। बता दें कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर एक सभा आयोजित हुई जहां चाचौड़ा मंडल अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह ने भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ सदस्यता पर्व का भी आगाज किया। बताया गया कि यह सदस्यता अभियान माह भरा चलाकर अधिक से अधिक नए सदस्य बनाने की कोशिश की जाएगी।