दिग्विजय बोले- यह अपेक्षा, किसानों की समस्या पर ध्यान दे केंद्र सरकार

ग्वालियर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिहं (Digvijay Singh), ग्वालियर दौरे पर पहुंचे जहां जीवाजी गंज स्थित खादी ग्राम उद्योग में आयोजित 150वीं गांधी जयंती समारोह में दिग्विजय सिंह शामिल हुए। मीडिया से रूबरू हुए दिग्विजय सिंह ने बताया कि गांधी जी की 150वीं जयंती पर हर पंचायत में भाजपा ने जाने की बात कही है, लेकिन क्या भाजपा गोडसे को देशभक्त मानती है। दूसरी ओर दिग्विजय सिंह ने किसनों की समस्या पर केंद्र सरकार के ध्यान देने की अपेक्षा जाहिर की तथा बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री बीते दिन प्रधानमंत्री से मिले और प्रदेश में लगभग 16 हजार करोड़ का नुकसान होने की जानकारी दी जबकि 10 हजार करोड़ की सहायता की मांग की गई है।

DOWNLOAD

You May Also Like

More From Author