दिल्ली से मजदूरों को लेकर आ रही बस ग्वालियर के पास पलटी

Passenger Gwalior

ग्वालियर। दिल्ली से मजदूरों को लेकर ग्वालियर होते हुए जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई जिस दौरान तीन लोगों की ही घटनास्थल पर ही मौत होने की जानकारी मिली है। बता दें कि दिल्ली में लाॅकडाउन लगने के बाद बड़ी संख्या में मजदूर पलायन कर रहे हैं जिसके चलते मजदूरों से भरी युवराज ट्रेवल्स की बस ग्वालियर के पास पलट गई जो मजदूर छतरपुर और टीकमगढ़ जिले की ओर जा रहे थे।

  • बस दुर्घटना में तीन लोगों की हुई मौत
  • दो दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना

घटना की सूचना लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि घटना में तीन लोगों की मौत जबकि तकरीबन 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं।