प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रहलाद मोदी ने की प्रेसवार्ता

Prahlad Modi

ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रहलाद मोदी ने ग्वालियर गेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता की जहां इस दौरान प्रहलाद मोदी ने साफ तौर पर कहा कि वह एक राशन दुकानदार है तथा समाज के लिए कार्य करते है जबकि उनका किसी पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। प्रहलाद मोदी ने कहा कि देश की जनता की जो आकांक्षाओं है उन्हे यह सरकार बल देगी इसका विश्वास है वहीं राम मंदिर निर्माण के सवाल पर मोदी ने कहा कि एक हिंदू होने के नाते वह चाहते हैं कि राममंदिर निर्माण हो और जो कोर्ट का आदेश आएगा उसको माना जाएगा।

DOWNLOAD