आलोट। रतलाम जिले के आलोट शासकीय महाविद्यालय में एबीवीपी और एनएसयूआई के छात्रों के बीच विवाद हुआ है जिसमें युवाओं के बीच झड़प हुई है। बता दें कि यह विवाद एडमीशन प्रक्रिया और विद्यालय में महापुरुषों की तस्वीर लगाने को लेकर हुआ है जिसमें युवाओं के बीच हुई बहस इतनी बढ़ गई कि युवाओं के बीच हाथापाई हो गई। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवाओं को समझाइश दी लेकिन मामला शांत नहीं हुआ और आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। हालांकि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जबकि पुलिस थाने में दोनों छात्र संगठन के सदस्यों की शिकायत सुनी गई।
आलोट में NSUI और ABVP सदस्यों के बीच हुआ विवाद

