इंदौर। जिले के देपालपुर में किसान नेता तथा इंदौर दुग्ध संघ अध्यक्ष मोती सिंह पटेल का जन्मदिन कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ग्राम भीलबड़ौली में धूमधाम से मनाया। बता दें कि कांग्रेसियों ने एक अनोखे अंदाज में मोतीसिंह पटेल को निवास पर पहुंचकर जन्मदिन की शुभकामनाएं देकर जश्न मनाया। वहीं मोतीसिंह पटेल ने सुबह धार्मिक स्थल पहुंचकर पूजन अर्चना की और फिर परिवार के वरिष्ठों का आर्शीवाद लिया।
इस अवसर पर क्षेत्र के कई कांग्रेसी नेताओं ने मोतीसिंह पटेल के शून्य से शिखर पर पहुंचने की बातें भी बताई और बधाइयां प्रेषित की। इस दौरान गांव वालों एवम इष्ट मित्रों के लिए भोजन प्रसादी का भी आयोजन रखा गया। जिसमें शुद्धता से समझौता न करते हुए सांची की मिठाइयां व मावे का उपयोग किया गया जिसे जमकर लोगों ने आनंद लेते हुए खाया हैं। गांव में जगह-जगह पर पोस्टर बैनरों से समर्थकों ने पटा रखा था।
मध्यप्रदेश के Dewas में 11-12 अप्रैल की दरम्यानी रात एक गंभीर घटना सामने आई। इंदौर… Read More
छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के बरधिया गांव में गोसाईं समाज का पारंपरिक जवारे विसर्जन… Read More
विदिशा: मध्यप्रदेश में एक ऐसा आध्यात्मिक स्थल उभर कर सामने आ रहा है, जिसे लोग… Read More
वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह (Saturn Planet) को कर्म, अनुशासन और न्याय का प्रतीक माना… Read More
मध्य प्रदेश में आध्यात्मिक स्थलों की चर्चा हमेशा होती रहती है। आपने बागेश्वर धाम सरकार… Read More
भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी सरकार के खिलाफ… Read More