depalpur lockdown

देपालपुर में फल तथा सब्जी से भरा आईसर वाहन जब्त

देपालपुर। इंदौर जिले के देपालपुर में अवैध रूप से तरबूज तथा खरबूजे सहित सब्जी बेच रहे वाहन के खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए जब्त किया है। बता दें कि इस समय मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना संक्रमण फैल रहा है जिसके चलते जिला प्रशासन सख्त है। वहीं इंदौर जिले के देपालपुर में प्रशासन ने जामा मस्जिद के पास खड़े आईसर वाहन को जब्त किया है जिसमें फल भरे पाए गए। तहसीलदार बजरंग बहादुर सिंह ने बताया कि आईसर वाहन में फल फ्रूट व सब्जी बेचने की सूचना मिली थी जिसके बाद मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो वाहन पर चिपके पास के संबंध में जानकारी लेकर वाहन को जब्त किया।

Back To Top