देपालपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह

इंदौर। जिले के देपालपुर में नगरीय निकाय चुनाव के ठीक पहले अल्प समय के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के दौरे ने कई संकेत दिए हैं। उपचुनाव में करारी हार के बाद नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस अब जी-तोड़ मेहनत सहित अपना रोडमैप तैयार करने में लगी हुई है। देपालपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया जिस दौरान पत्रकारों से रूबरू होकर दिग्विजय सिंह ने संगठित व एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने का संकेत दिया।

  • नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस
  • अल्प प्रवास पर देपालपुर पहुंचे दिग्विजय सिंह
  • चुनाव के लिए रोडमैप तैयार करने में जुटी कांग्रेस पार्टी

You May Also Like

More From Author