Pankaj Sanghvi Congress

इंदौर कांग्रेस प्रत्याशी पंकज संघवी पहुंचे देपालपुर

देपालपुर। इंदौर संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पंकज संघवी अपने ग्रामीण क्षेत्र दौरे के दौरान देपालपुर पहुंचे जहां इस दौरान कांग्रेस विधायक विशाल पटेल के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने पंकज संघवी का स्वागत किया। पंकज संघवी ने कांग्रेस के बूथ स्तर कार्यकर्ताओं से मिलकर कांग्रेस की रणनीति को बताया।

वहीं संबोधन के दौरान इंदौर सांसद के साथ भाजपा पर भी कांग्रेस प्रत्याशी पंकज संघवी ने जमकर हमला बोला। कार्यक्रम के बाद कांग्रेस नेताओं ने पूर्व विधायक स्वं जगदीश पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

Back To Top