नाहरखेड़ा में भागवत कथा के दौरान मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव

Naharkheda Indore

इंदौर। जिले के हातोद तहसील अंतर्गत ग्राम नाहरखेड़ा में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत का अयोजन किया जा रहा है। जहां कथा के चैथे दिन पंडित जितेंद्र  पाठक द्वारा कृष्ण जन्म की लीला का वाचन कर कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। मंचन के दौरान जैसे ही कंस की जेल में कृष्ण का जन्म हुआ कथा पांडाल में मौजूद श्रद्धालु जयकारे लगाने लगे तथा भजनों की धुन पर जमकर थिरकते भी नजर आए।