बेटमा में महाराणा प्रताप की प्रतिमा के लिए 11 लाख रूपयों की घोषणा

Maharana Pratap Statue Depalpur

देपालपुर में हुआ महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण – इंदौर जिले के देपालपुर पहुंचे नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्धन सिंह ने महाराणा प्रताप की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान देपालपुर में एक करोड़ रूपये की लागत से वर्तमान पशु हाट मैदान का उन्नयन किए जाने तथा लगभग दो करोड़ रूपये की लागत से नर्मदा कुण्ड भी बनाया जाने की घोषणा की। वहीं नगर परिषद कार्यालय भवन के निर्माण के लिये भी राज्य शासन द्वारा बजट प्रदान कराने का अश्वासन दिया।

कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी, क्षेत्रीय विधायक विशाल पटेल ,मलखान सिंह तोमर, सत्यनारायण पटेल, मनोज पटेल, आशुतोष शेखावत, विजय सिंह परिहार के अलावा बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

DOWNLOAD