महू में शहीद टंट्या भील जयंती पर खेल जाएंगे फाइनल मैच

Tantya Bhil Jayanti

महू। अमर शहीद टंट्या भील की जयंती के अवसर पर इंदौर जिले के महू में पांच दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है जिसमें लगभग 265 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। बता दें कि महू में अमर शहीद टंट्या भील की जयंती के अवसर पर हाई स्कूल ग्राउंड में प्रतियोगिताओं का आयोजन चल रहा है जिसमें दौड़, कबड्डी, खो-खो एवं रस्साकशी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 4 दिसंबर को टंट्या मामा जयंती अवसर पर पातालपानी में मेला आयोजित किया जाएगा, जहां फाइनल मैच के साथ ही तीरंदाजी प्रतियोगिता भी आयोजित होगी।

DOWNLOAD