जबलपुर में अवैध खनन परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई

jabalpur

जबलपुर। अवैध खनन और परिवहन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई। तिलवारा में खनिज विभाग ने पकड़ी 4 हाईवा गाड़ियां। बिना राॅयल्टी और कुछ में क्षमता से अधिक माल लोड कर हो रहा था परिवहन। वाहनों को जब्त कर तिलवारा थाने में खड़ा कराया, वाहन मालिकों की हो रही तलाश। जिला प्रशासन अवैध खनन और परिवहन पर कार्रवाई कर रहा है जबलपुर के तिलवारा मैं खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए 4 हाईवा गाड़ियों को जप्त किया है खनिज विभाग के अनुसार इन हाईवा मैं बिना रॉयल्टी के परिवहन किया जा रहा था और कुछ में क्षमता से अधिक माल लोड किया गया था, खनिज विभाग ने इन वाहनों को जप्त कर वाहन मालिकों की तलाश शुरू कर दी है और वाहनों तिलवारा थाने में जप्त कर खड़ा कराया गया है।